⚡︎
दशहरा मूर्ति विसर्जन के दौरान मानव सेवा शिविर लगाकर किया सेवा कार्य, चहुंओर चर्चा देश बचाओ अभियान एवं पंच सरपंच संघ ने राजद समर्थित नितेश कुमार को दिया समर्थन बेगूसराय में दुर्गा जागरण के दौरान बवाल: महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, पिस्टल निकालने पर दारो... सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, गाली-गलौज और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर खगड़िया पुलिस की नजर... दुर्गा अष्टमी से सहरसा में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 40 पूजा पंडालों में तैनात रहेंगे दंडाधिकारी और ... सिमरिया में आज से शुरू हुआ कल्पवास मेला, 24 नवंबर तक चलेगा आयोजन; लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम... मुंगेर में सस्ते मसूर और उसके उप-उत्पादों की तलाश? जानिए खरीदारी का तरीका, मंडी भाव और जरूरी सावधानि... एनएच-31 पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी पटना में पंचायत प्रतिनिधियों का जोरदार प्रदर्शन, 11 सूत्री मांगों को लेकर पंचायती राज मंत्री और सचिव... प्रार्थना से बच्ची को ‘हिजड़ेपन’ से मुक्ति मिलने की बात, खगड़िया के शुम्भा गाजीघाट स्थित चर्च से जुड...
होमभागलपुरएनएच-31 पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई...

एनएच-31 पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी

भागलपुर : भागलपुर जिले के खरीक के पास एनएच-31 पर सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस खगड़िया सदर अस्पताल ले गई। जहां,  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के तेतरी गांव निवासी राजेश सिंह के पुत्र नयन कुमार सिंह के रूप में हुई है।

ससुराल से घर लौट रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, नयन कुमार सिंह अपनी बाइक से भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव स्थित ससुराल से अपने घर तेतरी लौट रहा था। इसी दौरान खरीक के पास एनएच-31 पर सामने से आ रहे एक अज्ञात हाइवा से, उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना खरीक पुलिस को दी। पुलिस घायल युवक को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गई। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे खगड़िया सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

युवक की मौत की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पांच महीने पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार, नयन कुमार सिंह की शादी महज पांच महीने पहले हुई थी। वह अपने ससुराल मड़वा गांव से घर लौट रहा था, तभी खरीक के पास एनएच-31 पर यह हादसा हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :
त्योहार के अवसर पर बिहारियों को तोहफा, भागलपुर से कटिहार के बीच चलेगी विशेष ट्रेनें

क्या कहती है पुलिस?

इधर, खगड़िया के चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अपने क्षेत्र की खबर भेजें और प्रति खबर ₹5 पाएँ?

घर बैठे रिपोर्टर बने और पॉकेट मनी पाएं, अधिक जानकारी व खबर भेजने के लिए नीचे "खबर भेजें" पर क्लिक करें।

खबर भेजें
सम्बन्धित खबरें

अपना जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Bihar Dainik Radio

BD FM 1.0 Live

मैच लोड हो रहे हैं...

आपका आज का राशिफल

दैनिक
साप्ताहिक
मासिक
वार्षिक
लोड हो रहा है...
spot_img

लेखक की अन्य खबरें

नई टिपण्णियाँ