खगड़िया : देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन एवं पंच सरपंच संघ ने कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-6 के उम्मीदवार राजद समर्थित नितेश कुमार को समर्थन देते हुए मतदाताओं से प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने की अपील की।
देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पंच सरपंच संघ, खगड़िया के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी, रोजगार, संविधान, लोकतंत्र, समानता, बंधुता, सामाजिक न्याय और सामाजिक सौहार्द के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नितेश कुमार को समर्थन देना जरूरी है।
उन्होंने खगड़िया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा और अररिया सहित संबंधित जिलों के मतदाताओं से अपील की कि वे नितेश कुमार को क्रमांक-01 पर प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।
किरण देव यादव ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों के हितों की रक्षा करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी प्रेम-भाईचारे को बढ़ावा देने की जरूरत है।
इधर, देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय महासचिव उमेश ठाकुर, प्रवक्ता गुड्डू ठाकुर, सचिव धर्मेंद्र कुमार एवं संयुक्त सचिव सुनील कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से नितेश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।





