समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को रोसड़ा शहर में राजद की बैठक सह मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया। राजद नेता बबलू शर्मा के आवास पर आयोजित इस बैठक में स्नातक मतदाताओं से संपर्क साधने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामस्वार्थ यादव ने की। वरीय नेता सत्यविन्द पासवान ने संचालन किया, जबकि विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र सहनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक स्नातक मतदाताओं के बीच सघन जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती और वरीय नेता सत्यविन्द पासवान ने कहा कि चुनाव में सामाजिक न्याय, जनहित और छात्र हित से जुड़े मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंचकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने की अपील की।
महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल झा ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मतदाता उन्हें विधान परिषद भेजते हैं, तो वे स्नातक बेरोजगारों, छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सदन में उठाएंगे।
इस अवसर पर राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुधन यादव, राजद नेता मधुरेश सिन्हा सहित पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता उपस्थित रहे।





