भागलपुर : विशेष ट्रेन चलाने से अब नही होगी भीड़ की समस्या जी हाँ, पूर्व रेलवे ने दुर्गा पूजा व बिहारियों के सबसे बड़े और आस्था का महापर्व छठ पर्व के अवसर पर सम्भावित भीड़ व यात्रियों का रेला से निपटने के लिए पहले ही एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, अब यात्रियों की उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे द्वारा भागलपुर से और कटिहार से भागलपुर के बीच विशेष ट्रेन संख्या 03409/03410 के परिचालन का निर्णय लिया गया है।
भीड़ से निपटने के लिए किया गया उपाय
यह विशेष भीड़ से निपटने और ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित अवधि में प्रतिदिन संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 03409 भागलपुर–कटिहार विशेष का परिचालन 07 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। इस दौरान कुल 55 फेरे लगाए जाएंगे। भागलपुर से यह ट्रेन शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा रात्रि 11:10 बजे कटिहार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03410 कटिहार–भागलपुर विशेष का परिचालन 08 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। इस दौरान कुल 55 फेरे लगाए जाएंगे। कटिहार से यह ट्रेन प्रातः 6:35 बजे प्रस्थान करेगी तथा दोपहर 12:05 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
ट्रेन के कोच की सम्पूर्ण जानकारी
भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी एक विशेष विज्ञप्ति में बताया गया है कि, विशेष ट्रेन के प्रारंभिक चरण में 17 कोच (15 अनारक्षित एवं 2 एसएलआर) होंगे। यह ट्रेन मेमू संरचना के साथ परिचालन किया जाएगा। ट्रेन का परिचालन विद्युत से होगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन का किराया प्रचलित नियमों एवं रेलवे बोर्ड के समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार घट और बढ़ सकता है। ट्रेन में पानी एवं सफाई की विशेष व्यवस्था भागलपुर एवं कटिहार में की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व निर्धारित समय-सारणी एवं टिकट संबंधी जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर यात्रा करें।
सभी स्टेशन पर ट्रेन की समय सारणी
प्रमुख स्टेशनों पर समय और स्टेशनवार समय-सारणी
03409 भागलपुर–कटिहार विशेष ट्रेन :
भागलपुर 17:30 → अकबरनगर 17:52/17:53 → सुल्तानगंज 18:03/18:05 → कल्याणपुर रोड 18:14/18:15 → बरियारपुर 18:23/18:25 → रतनपुर 18:38/18:40 → मुंगेर 19:30/19:35 → सबदलपुर 19:49/19:51 → खगड़िया 20:09/20:11 → मानसी 20:30/20:32 → महेशखूंट 20:53/20:55 → थाना बिहपुर 21:14/21:16 → नवगछिया 21:31/21:33 → कुरसेला 22:01/22:03 → करागोला रोड 22:19/22:20 → कटिहार 23:10 बजे।
03410 कटिहार–भागलपुर विशेष ट्रेन :
कटिहार 06:35 → करागोला रोड 07:00/07:02 → कुरसेला 07:15/07:17 → नवगछिया 07:33/07:35 → थाना बिहपुर 07:50/07:52 → महेशखूंट 08:28/08:30 → मानसी 08:42/08:44 → खगड़िया 08:54/08:56 → सबदलपुर 09:58/10:00 → मुंगेर 10:25/10:30 → रतनपुर 10:50/10:51 → बरियारपुर 10:57/10:59 → कल्याणपुर रोड 11:05/11:06 → सुल्तानगंज 11:21/11:23 → अकबरनगर 11:40/11:41 → भागलपुर 12:05 बजे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
● विशेष ट्रेन का परिचालन कब तक किया जाएगा?
– विशेष ट्रेन का परिचालन 07 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा।
● इस विशेष ट्रेन में कितने कोच होंगे?
– इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे
● ट्रेन के किराए का निर्धारण कैसे होगा?
– ट्रेन टिकट व यात्री भाड़ा से संबंधी जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करें।
● ट्रेन की समय-सारणी क्या होगी?
– ट्रेन नम्बर 03409 भागलपुर से डिपार्चर 17:30 बजे, कटिहार में आगमन 23:10 बजे।
– ट्रेन नम्बर 03410 कटिहार से प्रस्थान 06:35 बजे, भागलपुर में आगमन 12:05 बजे
(अन्य स्टेशनों की जानकारी ऊपर दर्ज है।)





