राजनीति : आज जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा के निर्देशानुसार,बिहार प्रदेश जद(यू) शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों, प्रदेश सचिवों, प्रदेश प्रवक्ताओं, नगर अध्यक्षों एवं जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें खगड़िया जिला से प्रशांत गौरव उर्फ मनमन बाबा को बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विदित हो कि इससे पूर्व मनमन बाबा जदयू के प्रदेश महासचिव थे।
बातचीत में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मुझ पर विश्वास व्यक्त करने हेतु माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार जी का हृदय से आभार एवं हार्दिक धन्यवाद करता हूँ। साथ ही हमारे नेता जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वप्रिय आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद माननीय श्री संजय कुमार झा जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय उमेश कुशवाहा जी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी के प्रति मैं अपनी हार्दिक कृतज्ञता एवं धन्यवाद प्रकट करता हूँ ।
साथ ही मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी द्वारा मुझे सौंपे गए इस दायित्व का पूरी निष्ठा,समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा तथा शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा। उनके मनोनयन से जदयू कार्यकर्ताओं में खाश युवाओं में काफी खुशी एवं उत्साह है।





