खगड़िया : जिले में शिक्षा विभाग के कार्यों के प्रति समयाबद्धता सुनिश्चित करने को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय सख्त हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड द्वारा जारी पत्र (पत्रांक-2399, दिनांक 06.10.2026) के अनुसार, TaRL (Teaching at the Right Level) एवं FLN कार्यक्रम के तहत आयोजित एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण में निर्धारित समय से विलम्ब (लेट) से पहुँचने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार पटना के पत्रांक 2449 (दिनांक 19.08.2026) के आलोक में कक्षा 4-8 वर्ष के बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए JNKT इंटर विद्यालय, खगड़िया में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण में पूर्वाह्न 10:00 बजे से समय निर्धारित था, जिसमें संबंधित शिक्षक लेट से पहुँचे। इसे विभाग ने अनुशासनहीनता और वरीय पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
इन शिक्षकों से मांगा गया है स्पष्टीकरण
कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित शिक्षकों को पत्र निर्गत तिथि से 3 दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है:
1. अमरीति कुमारी (N.P.S. साहेब टोला लरही, अलौली)
2. विश्वजीत कुमार (N.P.S. कोदरा, अलौली)
3. के.एम. अनिता (P.S. काचना, अलौली)
4. रामपुकार (P.S. जोलहनिया, अलौली)
5. नविता कुमारी (P.S. कोठिया पिपरा, अलौली)
6. अलंकृत उपाध्याय (P.S. सतघट्टा, अलौली)
7. सारिका कुमारी (P.S. बोहोरबा उत्तर, बेलदौर)
8. सीमा कुमारी (P.S. भोजू सिंह वासा, बेलदौर)
9. रेणु कुमारी (P.S. पंचवीरा, बेलदौर)
10. बोबी कुमारी (P.S. पचौत पुनरवास, चौथम)
11. नसरीन खातून (P.S. सिघरश्यामा, गोगरी)
12. राहुल कुमार (N.P.S. घनश्याम नगर भर्रा, गोगरी)
13. लतिका कुमारी (N.P.S. घनश्याम नगर भर्रा, गोगरी)
एक दिन का वेतन स्थगित
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र में यह भी निर्देश दिया है कि जब तक स्पष्टीकरण की समीक्षा नही कर ली जाती है, तब तक तात्कालिक प्रभाव से इन सभी शिक्षकों का एक दिन (06.10.2026) का वेतन स्थगित रहेगा। समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।





