⚡︎
दशहरा मूर्ति विसर्जन के दौरान मानव सेवा शिविर लगाकर किया सेवा कार्य, चहुंओर चर्चा देश बचाओ अभियान एवं पंच सरपंच संघ ने राजद समर्थित नितेश कुमार को दिया समर्थन बेगूसराय में दुर्गा जागरण के दौरान बवाल: महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, पिस्टल निकालने पर दारो... सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, गाली-गलौज और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर खगड़िया पुलिस की नजर... दुर्गा अष्टमी से सहरसा में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 40 पूजा पंडालों में तैनात रहेंगे दंडाधिकारी और ... सिमरिया में आज से शुरू हुआ कल्पवास मेला, 24 नवंबर तक चलेगा आयोजन; लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम... मुंगेर में सस्ते मसूर और उसके उप-उत्पादों की तलाश? जानिए खरीदारी का तरीका, मंडी भाव और जरूरी सावधानि... एनएच-31 पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी पटना में पंचायत प्रतिनिधियों का जोरदार प्रदर्शन, 11 सूत्री मांगों को लेकर पंचायती राज मंत्री और सचिव... प्रार्थना से बच्ची को ‘हिजड़ेपन’ से मुक्ति मिलने की बात, खगड़िया के शुम्भा गाजीघाट स्थित चर्च से जुड...
होमअलौलीपुरानी रंजिश ने फिर पकड़ा तूल, गोलीबारी में युवक घायल

पुरानी रंजिश ने फिर पकड़ा तूल, गोलीबारी में युवक घायल

अलौली : रामपुर-अलौली वार्ड संख्या 01 में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी हो गई। गोली लगने से 23 वर्षीय विभूति यादव घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। वहीं, दूसरे पक्ष के धीरज यादव ने थ्रीनट के बट से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।

घायल विभूति को परिजनों ने अलौली पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, रामपुर तिरासी टोला में कुछ लोग बैठे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद गोली चलने की घटना हुई, जिसमें विभूति के पैर में गोली लगी।

पुरानी रंजिश में हो चुकी हैं दो हत्याए

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच करीब आठ वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इस दौरान खलट यादव और अमरजीत यादव के भाई लूरक यादव की अलग-अलग घटनाओं में हत्या हो चुकी है।

इसके अलावा भटना बहियार के जलजमाव वाले क्षेत्र में मछली मारने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद रहने की बात कही जा रही है।

आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई

अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओ की जांच कर रही है। घायल युवक का इलाज कराया गया है। घटना में शामिल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :
अलौली की विकास संबंधी मांगो को लेकर चिराग पासवान को सौंपा जाएगा मांग पत्र

अपने क्षेत्र की खबर भेजें और प्रति खबर ₹5 पाएँ?

घर बैठे रिपोर्टर बने और पॉकेट मनी पाएं, अधिक जानकारी व खबर भेजने के लिए नीचे "खबर भेजें" पर क्लिक करें।

खबर भेजें
सम्बन्धित खबरें

अपना जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Bihar Dainik Radio

BD FM 1.0 Live

मैच लोड हो रहे हैं...

आपका आज का राशिफल

दैनिक
साप्ताहिक
मासिक
वार्षिक
लोड हो रहा है...
spot_img

लेखक की अन्य खबरें

नई टिपण्णियाँ